राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा 2027 में आ रहे अखिलेश। इसके अलावा अखिलेश यादव की हनुमान जी की पूजा करते दिखाया गया है। साथ में लिखा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हुए नाराज, अब ना आएंगे योगी महाराज। महापापियों का खुला भेद, भाजपाइयों से सच्चे सनातनियों को है खेद। सपा विधायक पंकज मलिक और कार्यकर्ता सोमिल सिंह श्रीनेत्र की तरफ से पोस्टर लगाया गया है।