हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर स्थित चौरी चौरा शहीद स्थल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कुलपति पूनम टंडन ने किया। उनके साथ में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और छात्रों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।