{"_id":"689b7711bbe2ff5e250604c6","slug":"video-meerut-transformer-stolen-from-tube-well-in-harra-forest-in-sarurpur-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरूरपुर में हर्रा के जंगल में नलकूप से ट्रांसफार्मर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरूरपुर में हर्रा के जंगल में नलकूप से ट्रांसफार्मर चोरी
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:47 PM IST
Link Copied
सरूरपुर में थाना क्षेत्र के हर्रा-जसड़ सुल्तान नगर संपर्क मार्ग पर स्थित तसवर की नलकूप को चोरो ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी नलकूप पर रखे ट्रांसफार्मर को नीचे गिरकर उसमें से तेल व तांबा के तार चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान सुबह को जब खेत में पहुंचा तो घटना के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित किसान ने तहरीर में बताया कि हर्रा जसड़ संपर्क मार्ग पर उसने खेतों की सिचांई के लिए नलकूप लगाया हुआ है। सोमवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने नलकूप पर रखे ट्रांसफार्मर के अंदर का सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद पीड़ित किसान ने घटना की सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारी व पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने पड़ताल में जुटी है। पीड़ित किसान ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।