एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर युवा टाउनहॉल का आयोजन रविवार को को पूर्वांह्न 11 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया गया। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर पूरे देश में लोगों के बीच जनजागरण की दृष्टि से पार्टी की ओर से चलाए गए अभियान के तहत युवा टाउनहॉल का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मविभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी रहे।