वाराणसी में सुबह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार की शाम झमाझम बारिश से राहत मिल गई। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ मौसम का मिजाज बदल गया। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई।