वाराणसी दौरे पर सोमवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूजीसी के नियमों को लेकर कहा कि अगर इस नियमावली में कोई गड़बड़ी है तो सुप्रीम कोर्ट जाएं, जो जाना चाहता है, कोर्ट का दरवाजा सबके लिए खुला है। कहा कि शिक्षा में ओबीसी, एससी, एसटी के साथ पक्षपात होता है। इसकी लड़ाई हम लड़ेंगे।