वाराणसी जिले में मॉक ड्रिल हो रही है। बुधवार की सुबह छह बजे से पुलिस लाइन से मॉक ड्रिल शुरू हुई। इसके बाद शहर के प्रमुख चौराहे, घाट, बरेका, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और सभी ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में मॉक ड्रिल कराई जा रही है। मॉक ड्रिल किसी भी युद्ध/हवाई हमले की स्थिति से जानमाल की सुरक्षा एवं बचाव को लेकर तैयारी का हिस्सा है। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों की टीम और वॉलेंटियर हिस्सा लेंगे।