फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से सरकारी चकमार्ग की मिट्टी का खनन, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 01:24 PM IST

लोहता थाना लोहता क्षेत्र के मौजा मनोरथपुर अंतर्गत आराजी नंबर 41 पर स्थित सरकारी चकमार्ग से अवैध खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस खनन में गांव के वर्तमान प्रधान की मिलीभगत बताई जा रही है। आरोप है कि भू-माफियाओं के साथ मिलकर सरकारी जमीन की मिट्टी को बेच डाला गया। आरोप है कि सपा नेता ओमप्रकाश सिंह और जयप्रकाश सिंह उर्फ बबलू (निवासी ग्राम सरहरी) ने बीते 10 जून को जेसीबी से अवैध रूप से सरकारी चकमार्ग की खोदाई की थी। इस बाबत किसान पवन कुमार यादव ने इस अवैध खनन के खिलाफ थाना लोहता में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब ग्रामीणों ने विरोध किया, तो आरोपी पक्ष ने धमकी दी और कार्य नहीं रोका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें