वाराणसी में मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शुरू हुई नगर निगम सदन की बैठक में शहर के विकास की रूपरेखा तय की गई। इस बैठक के लिए सभी पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए थे। बैठक में सड़क, सीवर, पेयजल, सफाई, सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण आदि से जुड़े मुद्दे उठाए गए।