होली के उत्सव पर काशी ने अपनी परंपराओं का निर्वहन किया। शुक्रवार को काशीवासियों ने अपने आराध्य बाबा विश्वनाथ को सिया राम का संकीर्तन सुनाया। 55 लीटर ठंडई, 22 लीटर केसर लस्सी और फल व मिष्ठान का भोग अर्पित किया। इसके साथ ही बाबा का धाम भी सिया राम के संकीर्तन से गूंज उठा।