नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर नमामि गंगे की पहल के तहत दुर्गा स्वरूपा कन्याओं ने कुमारी पूजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिसमें उन्होंने सिंगल- यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। कपड़े के झोले व देवी दुर्गा के प्रिया अड़हुल के पौधे उपहार में लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने को लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई।