गिरते तापमान के बीच बाबा विश्वनाथ के भक्तों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। वीकेंड और साल समाप्ति से महज तीन दिन पहले, 13 डिग्री तापमान के बीच रविवार को 20–21 घंटे में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। कई भक्त बाबा के दर्शन किए बिना मायूस लौट गए। वहीं 38 भक्तों ने ऑनलाइन एप के माध्यम से धनराशि दान की। सोमवार को भी सुबह से भक्तों का तांता लगा है। मंदिर के सभी द्वार पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है। आज भक्तों की संख्या पांच लाख पार करने के आसार हैं।