काशी के नमो घाट पर जिला प्रशासन और मंडल आयुक्त एस. राजलिंगम के पहल पर आयोजित किए जाने वाले काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से पधारे मयंक बिसेन का गायन हुआ। उन्होंने राग बिहार में गोरी तेरो लॉज बड़ा ख्याल और भजन भगवान कृष्ण को प्रस्तुत किया। संचालन और संयोजन अंशुमान महाराज का रहा।