कछवा रोड स्थित अंडरपास के समीप से चलने वाले इलेक्ट्रिक बस का का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में सेवापुरी विधायक की प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने किया। बस की पूजा करने के बाद फीता काट क उद्घाटन करने के साथ हरी झंडी दिखाकर अदिति सिंह पटेल व क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडे ने उसे बाबतपुर के लिए रवाना किया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबंधक कुंवर दुर्गेश ने किया।