फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने दिखाई वैन को हरी झंडी, काशी में इलाज कराने आने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 21 May 2025 10:09 PM IST

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा गोदौलिया स्थित जम्मू कोठी परिसर में एक विशिष्ट सात्त्विक सनातन रसोई का संचालन कोविलूर मठ के माध्यम से किया जा रहा है I इस रसोई से संचालित तीमारदारों हेतु भोजन वितरण व्यवस्था को विस्तारित करते हुए सायंकाल में भी वाराणसी जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में वितरित किए जानेकी शुरूआत की गई।  वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस.राजलिंगम द्वारा इस व्यवस्था का विस्तारीकरण करते हुए सायंकालीन भोजन वाहन को धाम से रवाना किया गया। बता दें कि यह योजना श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा कोविलूर मठ के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है। मंदिर न्यास का उद्देश्य है कि सामाजिक प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें