फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जारी, मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए किया इंतजाम

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2025 08:12 PM IST

श्री काशी विश्वनाथ धाम में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का प्रवाह निरंतर गतिमान है। पिछले कई दिनों से प्रतिदिन साढ़े छह लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में मंदिर न्यास उनकी सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रख रहा है। मंदिर के सीईओ ने मंगलवार को धाम के प्रत्येक प्वाइंट का मुआयना किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कतार में लगे श्रद्धालुओं के लिए धूप तेज होने पर छांव की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से सुविधाओं के मद्देनजर बातचीत कर उनके सुझाव भी लिए। बढ़ती हुई गर्मी में श्रद्धालुओं के पास पहुंचकर गुड़ और पानी वितरित किया औरकई नन्हे भक्तों से बड़े ही वात्सल्य भाव से मुलाकात कर उन्हें महादेव के स्नेह के तौर पर चॉकलेट, चिप्स देकर धाम में स्वागत किया। बताते चलें कि न्यास की ओर से दिव्यांगजन, बुजुर्ग एवं गोद में बच्चे लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की भी व्यवस्था कराई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें