फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बोले एके शर्मा, देश में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है उत्तर प्रदेश

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 10:23 PM IST

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी से उनका पारिवारिक लगाव है। उनके माता-पिता व अन्य सभी बराबर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए यहां आते रहे। वे भी प्रयागराज में जब पढ़ते थे तो नियमित तौर पर मां के दर्शन के लिए जरूर आते थे। सामान्य उपभोक्ताओं के भी तीन से चार हजार रुपये तक बिल आने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से बिजली की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। यदि कोई समस्या है तो विद्युत निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। मां के दर्शन-पूजन के बाद वे गंगा आरती में भी शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें