मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र के नेहरूबाग स्थित यार्ड में खड़ी किया कंपनी की कारों में आग लग गई। यार्ड मालिक के अनुसार एक के बाद एक 120 कारें जल गईं। घटना से आसपास के अन्य यार्ड और फैक्टरियों में खलबली मच गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंचे। आग पर काबू पाने में सात दमकलों को तीन घंटे लगे। यार्ड मालिक के अनुसार करीब 13 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि गाड़ी का शोरूम कानपुर में है, लेकिन यार्ड यहां बना रखा था, जिसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन की कुल 160 गाड़ियां खड़ी थीं। एफएसओ के अनुसार अभी तक 71 कार जलने और नौ सुरक्षित बचने की पुष्टि हुई है। तपिश कम होने पर गुरुवार को जांच की जाएगी।