हरियाणा से बिहार दो कारों में ले जाई जा रही 275 बोतल शराब रविवार को पुलिस ने पकड़ ली। तस्करों ने सीएनजी सिलिंडर को एक तरफ से काटकर और सीट में बोतलें छिपाईं थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है। अवैध रूप से शराब बिहार प्रांत ले जाने की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह पांच बजे से संडीला अंडरपास से कुछ दूरी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख चालकों ने वाहन सहित भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कार को रुकवाया। तलाशी में कारों से 275 बोतलें शराब बरामद हुई।