फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Operation Sindoor: सुल्तानपुर में गौरक्षा वाहिनी ने मनाई खुशी, बांटी 51 किलो मिठाई

ishwar ashish Updated Wed, 07 May 2025 05:38 PM IST

भारतीय सेना की ओर से मंगलवार की रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर जिलेवासियों में उत्साह है। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने खुशी जताते हुए मिठाइयां बांटी और भारतीय सेना के साहसिक कदम की सराहना की। कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र होकर लोगों ने तिरंगा लहराया और सेना के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने सेना की वीरता को नमन करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि हर देशवासी की भावनाओं की जीत है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने सीमा पार घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन को देश भर में समर्थन मिल रहा है और लोग सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक सेना के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें