फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: सायरन बजते ही सुरक्षित स्थानों पर छिपने लगे लोग, सुरक्षा के लिए लोगों को किया गया प्रशिक्षित

पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच युद्ध की आशंका को देखते हुए बुधवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल किया गया। सिविल डिफेंस के मॉक ड्रिल में हवाई हमले के सायरन के बजते ही सुरक्षा की प्रतिक्रिया के बारे में लोगों को प्रशिक्षित किया गया। बताया गया कि सायरन बजते ही पहले सुरक्षित स्थानों की तरफ जाकर शरण लें। घरों में चिकित्सा किट, मशालें, मोमबत्तियां और इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल भुगतान विफलताओं के दौरान प्रबंधन के लिए नकद आरक्षित रखने की सलाह भी दी गई। अचानक से विस्फोट पर बचाव के बारे में भी लोगों को बताया गया। ब्लैकआउट के दौरान की जाने वाली कार्रवाई और आवश्यक आपूर्ति की तैयारियों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें