ट्रांसपोर्ट नगर में तीन पूर्व प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की थी। बुधवार को इन पीड़ितों से आप सांसद संजय सिंह ने मुलाकात करते हुए उनके आंसू पोछे। सांसद संजय सिंह ने अपने एक्स (X) एकाउंट पर लिखी हैं। उन्होंने 1.10 मिनट का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जहाँ उन्होंने लिखा मोदी जी आप तो बाल्मीकि समाज का पैर धुलते हैं। आख़िर ये नौटंकी कब तक चलेगी? मेरे गृह जनपद सुल्तानपुर में योगी सरकार ने सफ़ाई कर्मियों के घर पर बुलडोज़र चला दिया। सुनिए कक्षा 2 में पढ़ने वाली इस मासूम बच्ची रागिनी का दर्द रोकर बता रही है इसका छोटा सा घर उजाड़ दिया गया।