फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, शासन के पद समाप्ति आदेश के खिलाफ तिकोनिया पार्क में दिया धरना

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर सुल्तानपुर में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। तिकोनिया पार्क में विकास कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए इस धरने में संगठक और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। एक मांगपत्र भी जिला प्रशासन को सौंपा गया है। कर्मचारियों का विरोध उत्तर प्रदेश शासन के 14 मई 2025 के आदेश को लेकर है। इस आदेश में सिंचाई विभाग के महत्वपूर्ण पदों जैसे सिंचाई नलकूप चालक, जिलेदार, हेडमुंशी, मुंशी और उप राजस्व अधिकारी को समाप्त करने की बात कही गई है। साथ ही कई तकनीकी पदों जैसे आर्मेचर, माइंडर, पेंटर, टरबाइन ऑपरेटर और अन्य पदों को भी खत्म किया जाना है। संयोजक मुन्ना लाल रमी ने इस आदेश को किसान और कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार सिंचाई व्यवस्था को निजी हाथों में देना चाहती है, जो किसानों के हित में नहीं है। सह-संयोजक जे.पी. यादव ने आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। राष्ट्रीय कर्मचारी संघ परिषद के उपाध्यक्ष विजय कोरी ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। धरने में इंजीनियर मनोज गुप्ता, दिलीप सिंह, राकेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें