फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: धनपतगंज थाने में दरोगा व सिपाहियों ने विहिप नेता को पीटा

ishwar ashish Updated Sun, 01 Jun 2025 05:23 PM IST

सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष से मिलने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के धनपतगंज प्रखंड अध्यक्ष को दरोगा व चार सिपाहियों ने मारापीटा। विहिप प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र निवासी पूरे सहाय मिश्र अतरसुमा कला का आरोप है कि रविवार को वह थानाध्यक्ष धनपतगंज प्रवीण यादव से मिलने गए थे। थाना परिसर में वह उप निरीक्षक सुब्बा यादव से बातचीत कर रहे थे। तभी दरोगा विजय यादव व सिपाही मंगल समेत अन्य तीन सिपाहियों ने उन पर थाने में ही हमला कर दिया। नशे की हालत में दरोगा ने उन्हें जमकर मारापीटा। घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में विहिप के पदाधिकारी धनपतगंज थाने पर पहुंच गए। पीड़ित विहिप पदाधिकारी ने उप निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। थानाध्यक्ष धनपतगंज प्रवीण यादव ने बताया कि घटना के समय वह मौजूद नहीं थे। प्रकरण के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें