सुल्तानपुर शहर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक जगदीश सिंह को बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। गोली कमर के पास लगी है। उन्हें गोली कैसे लगी, ये स्पष्ट नहीं हुआ है। उनके साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि मालखाना में सफाई करते वक्त अचानक पिस्टल से गोली चल गई। इस संबंध में अभी किसी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।