फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा व सिपाही घायल

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 06:58 PM IST

सुल्तानपुर में गोसाईगंज के सुदनापुर गांव में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक और एक सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुदनापुर निवासी कृष्णा देव सिंह पुत्र पाटेश्वरी देव सिंह के खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो महिलाओं ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए उन पर हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक और एक सिपाही को चोटें आई हैं। इस अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी कृष्णा देव सिंह मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाई गई। गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है कुछ महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें