सुल्तानपुर में स्वच्छ भारत योजना की पोल खुलती नजर आ रही है। नगर पालिका क्षेत्र के कई इलाकों में महीनों से ऐसे ही कचरे की भरमार नजर आ रही है जिससे लोग परेशान हैं। इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका परिषद और उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं। आइए दिखाते हैं यहां कैसे लगया रहा है पीएम की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को पलीता।