फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर झूमे कार्यकर्ता, बांटी मिठाई, पटाखे फोड़े

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 08 Feb 2025 05:58 PM IST

दिल्ली विधानसभा और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। पार्टी कार्यालय पर पटाखे फोड़े। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा सरकार की नीतियों की जीत बताई। जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि मिल्कीपुर में सपा प्रत्याशी अपना बूथ भी हार गए, जो समाजवादी पार्टी के झूठ को बेनकाब करने के लिए काफी है। दिल्ली की जनता ने न सिर्फ भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया, बल्कि आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों को भी हराकर बता दिया है कि उन्हें विकास और सुशासन वाली सरकार ही चाहिए। आरक्षण विरोधी, भ्रष्टाचारी और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों की दिल्ली में कोई जगह नहीं है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, नार सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। रेणुकूट: दिल्ली में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने में जुटे रहे। भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली की जनता को मूर्ख बना रहे थे। दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आना चाह रही थी और भाजपा की डबल इंजन की सरकार चाह रही थी। इस अवसर पर सरजू बैसवार, अशोक गुप्ता, सुशील अग्रवाल, सुनील केसरी, आलोक राय आदि रहे। दुद्धी: नगर के श्री संकट मोचन मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली व मिल्कीपुर में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने समर्थकों के साथ मिठाई बांटा। आतिशबाजी कर भाजपा की जीत की बधाई दी। इस अवसर पर सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज सिंह बबलू, प्रेम नारायण सिंह, मोनू, सुमित सोनी, राकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, गोरखनाथ अग्रहरि, बबलू केशरी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें