फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में बोले ग्रामीण: साहब...हर घर जल योजना से नहीं मिल रहा नियमित पानी, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:24 PM IST

नगवां ब्लॉक के चेरुई में बृहस्पतिवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पहली बार चेरुई पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर अपनी बात रखी। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने हर घर नल जल योजना में हो रही अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि कई घरों तक अब तक नल कनेक्शन नहीं पहुंचा है। वहीं कुछ स्थानों पर पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही किसानों ने समय पर खाद उपलब्ध न होने और धान खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू न होने की शिकायतें भी दर्ज कराईं। किसानों का कहना था कि इन समस्याओं के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की जमीनी हकीकत की जांच की जाए और जिन स्थानों पर लापरवाही पाई जाए, वहां तत्काल सुधार किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें