कोन ग्राम पंचायत बागेसोती में निर्माणाधीन राजकीय हाईस्कूल भवन का बारजा ढलाई के एक दिन बाद ही भरभरा कर गिर गया। शुक्रवार को हुई इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए मौके पर प्रदर्शन किया और उच्च स्तरीय जांच के साथ कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।