सोनभद्र के विंढमगंज थाना अंतर्गत महुअरिया गांव में रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में पांच दिनों से लापता एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। शव से तेज दुर्गंध उठ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि चार-पांच दिन पहले मौत हुई है। पुलिस ने छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है।