{"_id":"683ffa9f7c5055fa8705e9fa","slug":"video-bda-bulldozer-runs-on-illegal-construction-in-bareilly-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली
बरेली में बीडीए की प्रवर्तन दल ने मंगलवार को इज्जतनगर क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में अवैध तरीके से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवा दिया। दोनों कॉलोनियों के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं था। अश्वनी शर्मा ने करीब दो हजार वर्गमीटर जमीन पर कॉलोनी के लिए बिना किसी मंजूरी के सड़क, बाउंड्रीवॉल बनाई। प्लॉट्स का नक्शा खींचा जा चुका था। नवनीत अग्रवाल की ओर से नकटिया नदी के किनारे करीब छह हजार वर्गमीटर क्षेत्र स्थल विकास के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों कॉलोनी के अवैध निर्माण गिरवाए। टीम में अवर अभियंता अजीत कुमार, सीताराम, बौद्धमणि गौतम और अन्य अधिकारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।