रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के चलते बनाए गए अस्थायी डायवर्जन मार्ग पर बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब 300 मीटर लंबे कच्चे डायवर्ट रूट पर कीचड़ और फिसलन के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगह वाहन फिसल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।