फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट फैक्ट्री में नष्ट कराया गया 15.24 करोड़ रुपये का गांजा-हेरोइन, VIDEO

सुभाष गुप्ता Updated Sat, 04 Jul 2026 10:06 PM IST

सोनभद्र जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15.24 करोड़ रुपये मूल्य के 1897.811 किलोग्राम जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण कराया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) की निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार विभिन्न न्यायालयों के आदेश और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिले के विभिन्न थानों पर एनडीपीएस एक्ट के 145 मामलों में जब्त मादक पदार्थों को अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (डाला सीमेंट वर्क्स) में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 1894.924 किलोग्राम गांजा और 2.887 किलोग्राम हेरोइन शामिल है। गांजा की अनुमानित कीमत 9.47 करोड़ रुपये और हेरोइन की कीमत 5.77 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों का कुल अनुमानित मूल्य 15 करोड़ 24 लाख 86 हजार 200 रुपये बताया गया है। इन मादक पदार्थों में रॉबर्ट्सगंज थाने के 129, कोन थाने के दो और दुद्धी थाने के 14 मुकदमों में बरामद सामग्री शामिल थी। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि यह मादक पदार्थ लंबे समय से सुरक्षित रखे गए थे, जिनका अब विधिसम्मत निस्तारण कराया गया है। ड्रग डिस्पोजल कमेटी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की। इस दौरान सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा सहित नारकोटिक्स सेल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें