फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र के अस्पताल में लग रही लंबी कतार, मौसम के बदलाव से बढ़ रहे मरीज

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 24 Sep 2024 04:56 PM IST

पिछले दिनों हुई तेज बरसात के बाद अब तेज धूप सेहत पर भारी पड़ रही है। बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। सर्दी-खांसी, बुखार सहित अन्य वायरल बीमारी से ग्रसित होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में सबसे ज्यादा भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ व फिजिशियन कक्ष के बाहर लग रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी औसतन 700-800 के बीच है। मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों 900 के करीब पहुंच रही है। इसके अलावा इमरजेंसी में भी मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। डॉ.एसएस पांडेय ने बताया कि वायरल बीमारियों के मरीज अधिक हैं। उनकी जांच कर दवा दी जा रही है। इसके अलावा खान-पान में सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। बताया कि इस वक्त पानी उबालकर पीने की जरूरत है। बासी भोजन से परहेज करें। घर के आसपास साफ-सफाई रखें जिससे मच्छर न पनप पाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें