फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी और प्रयागराज में हुई घटना की कराई जाए सीबीआई जांच, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 12:49 AM IST

आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कम नामांकन वाले विद्यालयों को बंद किए जाने का विरोध जताया। कौशांबी और प्रयागराज में हुई घटनाओं की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि प्रदेश सरकार 27965 प्राथमिक विद्यालयों को विलय कर आरटीई के मानकों की अवहेलना कर रही है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इस आदेश को वापस लेने की जरूरत है। कौशांबी में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और प्रयागराज में अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जिंदा जलाकर मार देने की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को जुटे स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज, पथराव की घटना निंदनीय है। इन घटनाओं की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में संदीप बौद्ध, राहुल राव, विनोद बोधाचार्य, अरुण कुमार, कमलेश कुमार, अर्जुन चौहान, रवि शंकर, अमित रंजन, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें