फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दुरुस्त कराने का श्रेय लेने के लिए विधायक व पूर्व विधायक के बीच नोकझोंक

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 05:39 PM IST

सीतापुर में विद्युत उपकेंद्र, देवगवा के गड़ासा गकांव में एक महीने से बिजली नहीं आ रही थी। इस पर पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने बुधवार को धरना दिया था। उनके धरने का संज्ञान लेकर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर रखवाने की कवायद शुरू की। शनिवार को विधायक महोली शशांक त्रिवेदी इसका श्रेय लेने गांव पहुंचे तो उनका ग्रामीणों ने विरोध किया। वहीं, विधायक के आने की सूचना पर पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता भी पहुंच गए। दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना पर एसडीएम मिश्रित व तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। अब स्थिति नियंत्रण में है। एसडीएम मिश्रित शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों जनप्रतिनिधियों से वार्ता की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें