संत शिरोमणि गुरु रविदास कलश वंदन रथ यात्रा बरगदवा से रवाना होकर अमौना, कमदा लालपुर, बुढ़ऊ, धंधरा, पकड़ी पठान, भावपुर, भदोखर, मूसा, छगड़िहवा और गदाखौवा होते हुए पेडारी पहुंची। सुबह 10 बजे शुरू हुई यात्रा शाम साढ़े तीन बजे पेडरी पहुंची। ग्रामीणों ने कलश का पूजन-अर्चन कर यात्रा का स्वागत किया। संयोजक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश पासवान ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में चेयरमैन विकास जायसवाल, कृष्णा मिश्रा, अमित दुबे, राम विलास वर्मा, कन्हैया लाल शर्मा समेत अन्य लोग शामिल रहे।