थाना क्षेत्र के भेड़िहवा गांव के पास जखौलिया मार्ग किनारे खेत में मंगलवार को भेड़िहवा गांव निवासी सोनमती (70) का शव पड़ा मिला। खेत में वृद्ध महिला का शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।