पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की देखरेख में सुबह पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाई। पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा पुलिस लाइन परिसर की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया गया।