शहर से सोंहास को जोड़ने वाली सड़क के जमुआर नाले के पास बाढ़ में सड़क दोनों तरफ से कटने से क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में टूटी हुई सड़क के दोनों तरफ रिफ्लेक्टर नहीं लगाए जाने से कभी भी हादसे होने की आशंका बनी रहती है। जबकि टूटी सड़क के पास कई बार छोटे वाहन पलट गए हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है।