फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को तीन विकेट से हराया

रोहित सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 04:18 PM IST

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को नौगढ़ व शोहरतगढ़ के बीच एक दिवसीय क्रिकेट खेला गया। इसमें नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को पांच विकेट से हरा दिया। मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शब्बीर रज्जा ने 89 रनों की पारी खेली। इससे उसे मैन ऑफ द मैच दिया गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शोहरतगढ़ ने निर्धारित 30 ओवर में 24.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 158 रन बनाएं। इसमें सचिन यादव ने 58 रन, प्रेम ने 21 रन व सचिन राजभर ने 14 रनों की पारी खेली। नौगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए एच अहमद ने चार विकेट, राहुल व सतीश ने दो-दो विकेट और आरिफ ने एक विकेट चटकाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें