फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क व नाली निर्माण कार्य के लिए पूर्व मंत्री ने किया भूमि पूजन

रोहित सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 07:26 PM IST

नगर पंचायत बिस्कोहर के पंडित दीनदयाल नगर वार्ड स्थित उत्तर यादव डीह मोहल्ला में नाली व सीसी सड़क निर्माण कार्य का सोमवार को पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी व चेयरमैन अजय गुप्ता ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। चेयरमैन ने बताया कि मुख्य सड़क से नगर के मुख्य कस्बे में जाने वाला यह संपर्क मार्ग काफी खस्ताहाल था। करीब 39 लाख 60 हजार की लागत से यहां पर सीसी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। बताया कि सड़क की दोनाें पटरियों पर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण होगा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि इस जर्जर संपर्क मार्ग को बनवाने के लिए काफी समय से लोगो की मांग रही है और अब इसके निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें