नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम नगर वार्ड में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थिति खराब है। जल निकासी न होने से बारिश का पानी विद्यालय जमा हो जाता है। जिससे विद्यालय परिसर तालाब बन गए हैं। प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता ने बताया कि परिसर में पानी जमा होने के कारण बच्चों को खेलने व मध्यान भोजन आदि में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से मौखिक रूप से कहा भी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।