फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट ब्लड सैंपलिंग में लिया गया 295 लोगो के रक्त का नमूना

रोहित सिंह Updated Wed, 19 Nov 2025 03:31 PM IST

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पेंडारी मुस्तहकम गांव में सोमवार व मंगलवार की रात नाइट ब्लड सैंपलिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के 295 लोगों के रक्त का नमूना जांच के लिए लिया गया। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा के निर्देश पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी के अगुवाई में टीम ने रात नौ बजे से रात 11 बजे तक गांव के कुल 295 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया।एलटी प्रिंस पाण्डेय ने बताया कि फाइलेरिया के संभावित लक्षणों के मरीजों के ब्लड सैंपल का स्लाइड बना कर जिले पर भेजा जाएगा।इस दौरान अमित कुमार त्रिपाठी, रवींद्र कुमार,राहुल गौतम,दीपक मधुकर,सुनीता,आदि का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें