फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रावस्ती: शस्त्रों की खरीद-फरोख्त कर रहे चार आरोपी गिरफ्तार

ishwar ashish Updated Tue, 15 Jul 2025 05:33 PM IST

सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर असलहा की बिक्री करने के मामले में एसओजी टीम व इकौना पुलिस ने सोमवार देर शाम चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से छह देशी तमंचा व एक देशी पिस्टल, कारतूस, दो बाइक व 5700 रुपये नगदी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। इकौना क्षेत्र के एक युवक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तमंचे के साथ फोटो पोस्ट किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए एसओती टीम प्रभारी नितिन यादव ने प्रभारी निरीक्षक इकौना अखिलेश कुमार पांडेय के साथ मिल कर मुखबिरों को लगाया था। इस दौरान को यह सूचना मिली कि नारानपुर खंडज़ा मार्ग स्थित पुलिस के पास कुछ लोग अवैध शस्त्रों के खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों को दबोच लिया। एसपी घनश्याम चौरसिया के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र अंतर्गत जोकहा निवासी ओम प्रकाश, कटरा क्षेत्र के राजगढ़ गुलहरिया निवासी आदेश चौधरी, इकौना क्षेत्र के भलुहिया दसौंधी निवासी विवेक शर्मा व अभय शर्मा के रूप में हुई है। इनमें से दो आरोपी तमंचा बेच रहे थे। वहीं दो खरीदने के लिए आए थे। उनके कब्जे से सात अवैध शस्त्र, आठ कारतूस, चार मोबाइल, दो बाइक व 5700 रुपये नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। आरोपियों के साथ और कौन लोग शामिल हैं। उनके नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें