फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रावस्ती: स्कूल बस की टक्कर में बाइक सवार भाई की मौत, बहन गंभीर

ishwar ashish Updated Tue, 10 Jun 2025 01:19 PM IST

बौद्ध परिपथ पर मोहिनीपुर भट्ठे के निकट मंगलवार को बहराइच की तरफ जा रही स्कूल बस ने बाइक को रौंद दिया। घटना में बाइक सवार बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम जोकहा निवासी दीपक (18) पुत्र रामगोपाल की मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद उसकी बहन सरोज (15) गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल बहन को सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर होने के कारण किशोरी को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर बस छोड़ चालक सवार सहित भागने में सफल रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें