अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के एक लिपिक ने छात्रा का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। आरोपी लिपिक से हाथापाई की नौबत आ गई। नाराज छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में प्रदर्शन किया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसएस मिश्र ने समझाने की कोशिश की। इसके बाद नाराज छात्र माने। एटीकेटी और बैक पेपर समस्या को लेकर परीक्षा नियंत्रक से मिलने पहुंचे थे छात्र।