श्रावस्ती के विकास क्षेत्र सिरसिया के बनवारी देवी अशोक कुमार मिश्रा स्मारक महाविद्यालय घेघवा कला में एनसीसी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को एनसीसी कैडेटों ने नेपाल सीमा से सटे घोघवाकला गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डा. एपी सिंह ने कहा कि गंदगी बीमारियों की जननी है। इससे बचने के लिए आवश्यक है कि लोग स्वच्छता अपनाएं। जिले में दो अक्टूबर तक स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने न सिर्फ अभियान चलाकर गांव की सफाई किया। बल्कि गंदगी व मच्छरों से होने वाली संचारी रोग नियंत्रण के उपाय बताते हुए लबी साइड एवं ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया। बाद में एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कनेल पटवाल के नेतृत्व में गांव में रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ प्रवीण सहित 125 एनसीसी कैडेट्स व अन्य मौजूद रहे।