फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम

Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 05:23 PM IST

शहर के बाइपास स्थित अल्फा सिटी में अंडर-17 वर्ग में स्वर्गीय चौधरी महावीर सिंह निर्वाल की स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद शामली के अलावा हरियाणा, बुलंदशहर, मेरठ, अमरोहा और बिजनौर के पहलवानों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। बालक वर्ग में 50 किलोग्राम से लेकर 80 किलोग्राम तक और बालिका वर्ग में 46 किलोग्राम से 65 किलोग्राम तक के पहलवानों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सभी मुकाबले मैट पर कराए गए। कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों का पहलवानों के साथ-साथ आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने भी भरपूर आनंद लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें